पूर्वी दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए निकली 24 साल की एक युवती पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले के बाद युवती दर्द से छटपटाने लगी। बाद में वह भागती हुई 80 साल के एक बुजुर्ग के पास पहुंची। बुजुर्ग का एक हाथ भी तेजाब से जल गया।


