नई दिल्ली । इंस्टाग्राम पर तमंचा लहराकर खुद को 'बल्लू दादा जाफराबादी' बताने वाला एक युवक साथी संग सलाखों के पीछे पहुंच गया। उत्तर-पूर्वी जिले के जाफराबाद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले लोनी, गाजियाबाद निवासी अरमान (22) और इसके साथी रिहान (19) को गिरफ्तार किया है।


