नई दिल्ली । चांदनी चौक के कूचा महाजनी में ज्वैलरी की 54 दुकानों पर सील लगने के बाद बाजार में कारोबार की रफ्तार थम गई है। जिन दुकानों में दिनभर ग्राहकों और कारोबारियों की आवाजाही रहती थी, वहां अब शटर पर लगी सील नजर आ रही है। दुकानें बंद होने से व्यापारी बाहर खड़े रहते हैं, जबकि सोना-चांदी, तैयार आभूषण और नकदी अंदर ही बंद हैं।


