अयोध्या । रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी सज-धजकर दीपोत्सव के स्वागत के लिए तैयार है। बृहस्पतिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज होगा और अयोध्या दीपों के साथ रामकथा, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम की साक्षी बनेगी।


