मथुरा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो यात्रा का आज मथुरा नगर निगम क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
मथुरा, राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो यात्रा का आज मथुरा नगर निगम क्षेत्र में पहुंचने पर पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।
मथुरा, राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में "रोजगार दो , सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा 3 अप्रैल को आगरा से प्रारंभ होकर 9 अप्रैल को मथुरा में एक जनसभा के साथ संपन्न होगी।
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे बाइकों की भिड़न्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस हादसास्थल पर जांच को पहुंची। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इनकी मौत भी सिर में गंभीर चोट से होना बताया जा रहा है।
गुरुग्राम । गुरुग्राम के सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में फर्जी बिलिंग के जरिए सरकार को बड़ा नुकसान पहुंचाने वाले नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कॉपर स्क्रैप के नाम पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी क्लेम की थी।
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद मुद्दे पर अपने कड़े रुख को दोहराया और कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं किया जाएगा, यहां तक कि कयामत तक भी नहीं। श्री राम जानकी मंदिर में 10वें श्री हनुमान विराट महायज्ञ और श्री रामार्चा पूजन के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कथनी और करनी में विश्वास रखती है।
हाथरस । हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में 5 फरवरी को चन्द्रा फार्म हाउस के पास सैन्यकर्मी अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार 25 हजार रुपये का इनामिया आरोपी हेमन्त की 16 फरवरी को एसओजी और सादाबाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
हाथरस । हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र में 5 फरवरी को चन्द्रा फार्म हाउस के पास सैन्यकर्मी अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में फरार 25 हजार रुपये का इनामिया आरोपी हेमन्त की 16 फरवरी को एसओजी और सादाबाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक मासूम की लापरवाही के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। एक ही महीने पहले नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता फिर दिल्ली में कमल और अब रविवार को ग्रेटर नोएडा में लापरवाही के गड्ढे का शिकार तीन साल का मासूम देवांश हो गया। गांव दलेलगढ़ में वह अपने मामा के घर धार्मिक अनुष्ठान में आया था। शनिवार दोपहर खेलते-खेलते छह से सात फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।
आगरा। शमसाबाद मार्ग से गुतला होते हुए ग्वालियर मार्ग पर जाने के लिए दिन में नो एंट्री है। नो एंट्री से गुजरने के बदले में वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिसकर्मी बैरियर पर वसूली कर रहे थे। वाहन चालकों से रुपये लेने के लिए प्राइवेट युवक को रखा था। किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। प्रारंभिक जांच में टीएसआई, मुख्य आरक्षी व आरक्षी को दोषी पाया गया है।
शिवरात्रि महोत्सव की सुबह सराज में हुए भयानक हादसे में तीन नौजवानों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली। हादसा घर से 24 किलोमीटर दूर हुआ था। गाड़ी योगराज निवासी बगस्याड की है।
मथुरा । मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।