महान पार्श्वगायक, अभिनेता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर प्रातिभा दर्पण की ओर से “द लीजेंड्स इवनिंग ऑफ किशोर दा” का भव्य आयोजन किया गया।
11 अगस्त को मथुरा के आतिथ्य पैलेस होटल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं ने किशोर कुमार को उनके लोकप्रिय गीतों से सुरमई श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गज़ल गायक श्री गोपाल अग्रवाल के अलावा संयुक्त सांस्कृतिक मंच मथुरा के संयोजक एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता रवि प्रकाश भारद्वाज, मोदी विकास मिशन की महिला राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु ठाकुर, श्री भूपेंद्र अग्रवाल (गोपाल जी काजू फर्म ) के.के. क्लब के संस्थापक पंकज अग्रवाल की गरिमामई उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि राहुल खंडेलवाल जी (इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, गोवर्धन ) ने अपनी गायकी से माहौल को रंगीन बनाया। शहर के प्रतिष्ठित प्रस्तोता आशु शर्मा ने अपनी छोटी सी उपस्थिति से कुशल संचालन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की।
आगरा से पधारे सैक्सोफोन वादक विनय शर्मा व आकांक्षा शर्मा की प्रस्तुति ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मथुरा शहर के स्टार गायक सप्त मुनि पंडित, कोसी कला के स्टार कृष्णा अग्रवाल ने अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य गायक लक्ष्मी सिंह, यशस्वी राठौर, मुकुल, तनिष्क, आशीष , चंचल शर्मा, अटल राम चतुर्वेदी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। अभी(ABHI)न्यूज़ से गोपाल चतुर्वेदी ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजक मुकुंद बल्लभ शर्मा ने कहा कि किशोर कुमार केवल एक महान गायक नहीं, बल्कि भारतीय संगीत और सिनेमा की ऐसी अमिट विरासत हैं, जिनके गीत आज भी हर पीढ़ी के दिल में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर उपस्थित संगीत प्रेमियों ने आयोजन की प्रशंसा कर आनंद लिया। मेरे नैना सावन भादो, छूकर मेरे मन को, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू, इम्तिहान हो गई इंतजार की, ओ मेरे दिल के चैन, तेरे चेहरे में वो जादू है, पल पल दिल के पास, हमें तुमसे प्यार कितना आदि गीतों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मनमोह लिया।
प्रतिभा दर्पण के सदस्य महेंद्र सिंह कुशवाह ने अपना गायन प्रस्तुत किया व दर्शन चौहान (ग्राफिक डिजाइनर) का सहयोग किया। प्रतिभाशाली गायक और मथुरा के स्टार कलाकार निमेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतिभा दर्पण के संस्थापक मुकुंद वल्लभ शर्मा की ओर से अतिथियों को गमले एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मांडवी राठौर, प्रियदर्शिनी आचार्य , मीरा शर्मा आदि संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


