दिल्ली । दिल्ली के छावला में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई है। दिल्ली के द्वारका इलाके के छावला थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग हटाते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय मदन पंडित की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग विनोद पुत्र राधे 22, चंद्रशेखर पुत्र वीरेंद्र और सुरेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र 42 घायल हो गए।


