नई दिल्ली। रखरखाव कार्य को लेकर दक्षिण दिल्ली के बड़े हिस्से में आज पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, सुबह 10 बजे से सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आने वाली 1900 मिमी व्यास की साउथ दिल्ली मेन लाइन में कैलाश नगर के महावीर स्वामी पार्क में काम किया जाएगा।


