नई दिल्ली । पीतमपुरा का पुराना दिल्ली हाट अब नए रूप में दिल्ली की पर्यटन पहचान को आगे बढ़ाएगा। दिल्ली सरकार यहां भव्य यूनिटी मॉल बनाने की तैयारी में है। इसमें देश के सभी राज्यों के शानदार एम्पोरियम होंगे, जहां अलग-अलग राज्यों की कला, संस्कृति और उत्पाद एक ही जगह मिल सकेंगे। देशभर के खान-पान का स्वाद लेने की सुविधा भी होगी।


