नई दिल्ली । गाजीपुर फल, सब्जी और फूल मंडी से निकलने वाला सड़ा-गला जैविक कचरा अब दिल्ली को रोशन करेगा। दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड ने 15 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायो-मेथेनेशन प्लांट को पूरी क्षमता से चलाने की तैयारी की है।
नई दिल्ली । गाजीपुर फल, सब्जी और फूल मंडी से निकलने वाला सड़ा-गला जैविक कचरा अब दिल्ली को रोशन करेगा। दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड ने 15 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायो-मेथेनेशन प्लांट को पूरी क्षमता से चलाने की तैयारी की है।
नई दिल्ली । नई दिल्ली के नारायणा इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। 30 साल के युवक का नग्न शव सी ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल की दीवार के पास मिला। उसके सिर को पत्थर से कुचला गया है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रो. अनुपम झा के साथ कथित शारीरिक मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी छात्र शुभम सिंह का तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार सुबह 10:30 बजे उमंग भवन में हुई घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
नई दिल्ली । बुराड़ी क्षेत्र में प्रेम संबंध से नाराज चचेरे भाई ने 17 साल की नाबालिग बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेश में बंद कर ठिकाने लगा दिया। घटना की जानकारी के बाद बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपी 22 साल के अविनाश को गिरफ्तार कर बुराड़ी थाने के हवाले कर दिया।
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो के साकेत स्टेशन पर एक महिला यात्री की बिना अनुमति तस्वीरें खींचने के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सख्त कदम उठाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी सहायक उपनिरीक्षक (एएसाई) ए.के. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की उच्च स्तरीय विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली में उनके नाम पर 100 ‘अटल कैंटीन’ खोलने का संकल्प लिया गया था।
दिल्ली । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोंडली क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण दो-लेन स्लिप रोड पुल का लोकार्पण किया है। यह नया पुल गाजीपुर ड्रेन और हिंडन नहर के ऊपर बनाया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाना और यातायात को सुगम करना है।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पार्किंग तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। यातायात पुलिस ने समारोह के लिए चिन्हित पार्किंग के लिए क्यूआर कोड जारी किए हैं।
नई दिल्ली । 15 अगस्त 2026 को लाल किले में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसके कारण सार्वजनिक सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 15 अगस्त को लाल किले के आसपास के क्षेत्रों में यातायात संबंधी पाबंदियां लागू की जाएंगी।
नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही दिल्ली में पतंगों का बाजार सज गया है लेकिन पतंगबाजी के इस उत्साह के बीच प्रतिबंधित चीनी मांझे की गुपचुप बिक्री ने चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की सख्ती से बचने के लिए अब इसे खुले तौर पर चीनी मांझा नाम से बेचने के बजाय अलग-अलग कोड वर्ड का सहारा लिया जा रहा है।
दिल्ली । राजधानी दिल्ली को सिर्फ ट्रांजिट सिटी के बजाय देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए पूर्ण पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को चार नए आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए। अक्षरधाम मंदिर में स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन सर्किट का शुभारंभ किया।
नई दिल्ली । उत्तम नगर इलाके में चीनी मांझा गर्दन पर लगने से एक स्कूटर सवार 32 साल का युवक बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक उनकी गर्दन पर आठ टांके लगे हैं। मांझा हटाने के दौरान उनकी दो उंगलियों पर भी गहरे घाव हो गए हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।