नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कैथोलिक सीरियन बैंक (सीएसबी) के दो शाखा प्रबंधकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह 7.36 करोड़ रुपये की ठगी में शामिल था। जांच में 37 म्यूल खाते सामने आए हैं। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में दर्ज 99 साइबर अपराध की शिकायतों से प्राप्त रकम जमा करने के लिए किया गया था।


