दिल्ली। जहांगीर पूरी के ब्लॉक मेट्रो अपार्टमेंट के सामने बनी झुग्गियों की नालियों की इन दिनों किस्मत बदल रही है। निगम पार्षद श्री अजीत यादव जी के अथक प्रयासों से इस बड़ी नाली का उद्धार किया जा रहा है।
सिल्ट से भरी नालियों के ऊपरी हिस्से में कुछ कच्ची मिट्टी की इंटो को रखा जा रहा है। और उन इंटो की चट्टी पर भारी भरकम स्लैब जिनसे नालियों को ढका जाता है। उनको रखा जा रहा है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जाँच करने वाला जूनियर इंजीनियर कमीशन के लालच में आँखे मूंदे ऊंघ रहा है।
नालियों की गाध निकालने और सफाई और रिपेयरिंग का काम मानसून आने से पूर्व मई के महीने तक किए जाने का प्रावधान होता है।
लेकिन श्विकसित भारत, श्स्वच्छता अभियान की भेंट चढ़ा यही कार्य आस पास रहने वाले निवासियों के लिए आफत बना हुआ है।
नालियाँ गंदगी से भरी पड़ी है। बारिश के पानी की निकासी पूरी तरह नही होने के कारण मुख्य सड़क जो भलस्वां मेट्रो स्टेशन से मेट्रो अपार्टमेंट की ओर आती है। उस पर गन्दा और बदबू दार पानी भरा हुआ है।
पैदल आने जाने वाले यात्रियों का निकलना दुभर हो गया है।
दुपहिया वाहन सड़क पर बिखरी गाध के कारण फिसलन का शिकार हो रहे है।
सम्बंधित अधिकारी इस ओर ध्यान दें।


