यमुना बाजार में ओ जोन क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने 310 घरों पर बुलडोजर चलाया। इन मकानों में करीब 1,100 परिवार रह रहे थे। सुबह से यमुना किनारे घाट नंबर-2 से लेकर घाट नंबर-32 तक बने घरों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई से पहले पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया।


