नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में दिल दहला देने वाले हादसे में मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इनमें 12 विदेशी नागरिक हैं। घनी आबादी वाले इलाके हौज रानी स्थित होटल फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में बुधवार सुबह लगी आग में कम से कम 28 लोग घायल हैं। इनमें 8 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।


