नई दिल्ली । एक वाहन के 800 से ज्यादा चालान.. फिर भी बिना डरे व खौफ के राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहा है। ट्रैफिक नियमों की परवाह नहीं है। अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को काबू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों के या तो ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करवा रही या फिर रद्द।


