दिल्ली । दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 20 से 26 सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न यातायात उल्लंघनों के खिलाफ कुल 14,160 चालान और नोटिस जारी किए गए। सबसे अधिक कार्रवाई गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई।
ऐसे वाहन चालकों के 10,434 चालान किए गए। इसके अलावा ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल पर 917, निजी बसों के खिलाफ 1,311 और गलत या बाधक तरीके से पार्किंग पर 691 चालान किए गए।
पुलिस ने परमिट उल्लंघन के 438, एससी उल्लंघन के 76, आरसी उल्लंघन के 63 और वैध निर्देशों की अवहेलना के 44 मामलों में भी कार्रवाई की। सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 50 चालान किए गए, जबकि अन्य यातायात उल्लंघनों के 136 मामले दर्ज किए गए।


