दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस मुख्यालय में आयुक्त अनुराग कुमार की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई, जिसमें दिल्ली समेत 10 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय खुफिया व प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आतंकवाद-रोधी उपाय, सीमाओं पर सघन जांच, संदिग्धों की पहचान, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। ड्रोन व अन्य उड़ने वाली वस्तुओं की निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नियंत्रण, अंतरराज्यीय व विदेशी आपराधिक गिरोहों, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त रणनीति भी बनाई गई।


