नई दिल्ली । विपक्षी नेता और सांसद मंगलवार को एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर संसद से निर्वाचन सदन तक मार्च करेंगे। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए विजय चौक और आसपास के इलाकों में दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है।
हीं, इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जिले के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 8 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। जरूरत के अनुसार डायवर्जन लागू रहेगा।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, कनॉट प्लेस, पटेल चौक और संसद मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों, पटेल चौक-जीपीओ, विंडसर प्लेस-जीपीओ, अशोक रोड, जंतर-मंतर रोड और इनसे जुड़ी सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे प्रभावित इलाकों से गुजरने से बचें और डायवर्जन, बैरिकेडिंग और जाम की स्थिति के लिए तैयार रहें। अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और साइनबोर्ड के निर्देशों का पालन करें।


