नई दिल्ली । पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथ दिल्ली आए लद्दाख के करीब 150 प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आज से जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वांगचुक ने कहा कि उन्हें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर उनकी मांग पर सरकार से कोई जवाब नहीं मिला है।


