देहरादून । उत्तराखंड में साइबर हमलों से निपटने के लिए साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
देहरादून । उत्तराखंड में साइबर हमलों से निपटने के लिए साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
ग्वालियर । भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया है कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच रविवार को ग्वालियर में यह मुकाबला खेला जाएगा। इस फैसले का मतलब है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन को शीर्ष क्रम पर भेजा जाएगा।
नई दिल्ली। 92वां वायुसेना दिवस समारोह इस बार चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। 21 सालों में पहली बार, चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। 06 अक्तूबर को होने वाला इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी।
चंडीगढ़ । हरियाणा में 15वीं विधानसभा के चुनाव में राज्य के दिग्गज नेताओं की सीटों पर मतदान में गिरावट आई है। दिग्गजों के गढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले औसतन दस फीसदी तक मतदान गिरा है।
नई दिल्ली । देश से मानसून की विदाई हो गई हैं। ऐसे में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में गर्मी का असर फिर देखने को मिल रहा है। तेज धूप, उमस के साथ तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आमतौर पर अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंड का एहसास शुरू हो जाता है।
नई दिल्ली । आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन। आज मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कुष्माण्डा की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में नवरात्रि पर शक्ति की साधना का बहुत अधिक महत्व होता है। आज के दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के इस रूप की आराधना करने से देवी आशीष प्रदान करती हैं और सभी दुखों का नाश होता है।
पौड़ी । उत्तराखंड के पौड़ी के आसमान से गुजरता हुआ एक धूमकेतु इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो धूमकेतु सी/2023- ए3 खगोल विज्ञान में इस साल की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक माना जा रहा है। इसे त्सुचिनशान-एटलस के नाम से भी जाना जाता है।
मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 18वीं किस्त भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, पीएम मोदी वाशिम का दौरा करेंगे।
बेरूत । इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लड़ाई जारी है। इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के गढ़ में फिर से बमबारी की है। इस्राइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी और फिर बमबारी की।
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो ने यलो लाइन पर रविवार के लिए मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया है। इसके लिए डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की है। यलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को 6 अक्तूबर रविवार की सुबह 6.40 बजे तक विनियमित किया जाएगा।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में ''जनता की अदालत'' कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए संकल्प लिया था, वह दिल्ली की जनता से अपनी ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।
नई दिल्ली । राजधानी में प्रदूषण के हॉटस्पॉट इलाकों में वायु प्रदूषण बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इससे लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। शुक्रवार को नेहरु नगर इलाके में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 (एक्यूआई) रिकॉर्ड किया। यही नहीं, 10 के करीब हॉटस्पॉट इलाकों में अधिकतम एक्यूआई बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।