शाहजहांपुर। मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ गई है। आढ़तों पर गेहूं का भाव सरकारी समर्थन मूल्य से कम होने के बाद भी किसान क्रय केंद्रों की बजाय आढ़तों पर गेहूं बेच रहे हैं, क्योंकि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं को नम बता दिया जाता है। इस वजह से किसान कम दामों में आढ़तों पर गेहूं बेच रहा है।


