नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश देखने को मिल रही है। अभी भी बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में सितंबर माह में अब तक बीते 10 दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


