नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बैलेंस शीट (बही-खाते) का आकार बढ़कर पाकिस्तान की पूरी जीडीपी का करीब 2.5 गुना हो गया है। केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट का आकार मार्च, 2024 तक 11.08% बढ़कर 70.48 लाख करोड़ रुपये (करीब 845 अरब डॉलर) हो गया।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बैलेंस शीट (बही-खाते) का आकार बढ़कर पाकिस्तान की पूरी जीडीपी का करीब 2.5 गुना हो गया है। केंद्रीय बैंक की बैलेंस शीट का आकार मार्च, 2024 तक 11.08% बढ़कर 70.48 लाख करोड़ रुपये (करीब 845 अरब डॉलर) हो गया।
जम्मू । उपजिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में वीरवार देर शाम को शून्य रेखा से सटे जंगलों में भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। इस बीच आग के माइन फील्ड तक पहुंच जाने से बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहा है।
सीवान । सीवान में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इसमें दरोगा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना जीबी नहर तरवारा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार एव उड़ियान टोला गांव की है। बताया जा रहा है कि एक गांव की कुछ लड़कियों पर पड़ोसी गांव के कुछ लड़के फब्तियां कसते थे।
न्यूयॉर्क । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।
मुंबई । घाटकोपर होर्डिंग मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा सूचीबद्ध किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने होर्डिंग लगाने के लिए स्थिरता प्रमाण-पत्र दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की भूमिका सामने आने के बाद अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में लू की वजह से पहली मौत दर्ज की गई।
नई दिल्ली। वेलकम स्थित कबीर नगर इलाके में बुधवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। हमला करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर आए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त सूरज (32) के रूप में हुई है।
नई दिल्ली। गर्मी से निजात के लिए लोग एसी, कूलर समेत तमाम घरेलू उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अनुसार, शहर में अधिकतम बिजली की मांग दोपहर 3:36 बजे 8,302 मेगावाट थी। इससे पहले अधिकतम बिजली की मांग 22 मई को 8,000 मेगावाट थी।
दिल्ली । दिल्ली में इन दिनों गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था।
नई दिल्ली। राजधानी में लोकसभा चुनाव में महिलाओं के मतदान प्रतिशत ने पिछले सारे लोकसभा चुनाव के मतदान का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बार महिलाओं ने 45.66 फीसदी मतदान किया। यह अब तक हुए दिल्ली में सभी लोकसभा चुनावों के मतदान में सबसे अधिक है।
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। भीषण गर्मी से तपती दिल्ली में पेयजल संकट भी परेशान कर रहा है। पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। 12 बजे आतिशी और सौरभ भारद्वाज बैठक करेंगे।
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया है कि स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने श्रीहरिकोटा स्थित अपने लॉन्च पैड से अग्निबाण (सबऑर्बिटल टेक डिमॉन्स्ट्रेटर) एसओआरटीईडी-01 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।