देहरादून । चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।


