वॉशिंगटन । आईफोन निर्माताओं ने जैसे ही ओपनएआई के साथ साझेदारी का एलान किया, उसके कुछ घंटे बाद ही मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने इस पर नाराजगी जताई और अपने कंपनी परिसर में एपल फोन के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।
वॉशिंगटन । आईफोन निर्माताओं ने जैसे ही ओपनएआई के साथ साझेदारी का एलान किया, उसके कुछ घंटे बाद ही मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने इस पर नाराजगी जताई और अपने कंपनी परिसर में एपल फोन के इस्तेमाल पर ही प्रतिबंध लगाने की धमकी दी।
जम्मू । शिवखोड़ी धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमले में लश्कर-ए-ताइबा के तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। इसमें लश्कर कमांडर अबु हमजा के भी शामिल होने का शक है। आतंकियों ने हमले में अमेरिकी एम-4 राइफल का इस्तेमाल किया था। चौथे आतंकी की मौजूदगी की भी आशंका जताई जा रही है।
दक्षिण पश्चिम मानसून दस्तक देने को है, लेकिन उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत को झुलसा देने वाली गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही। कई इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रचंड गर्मी अभी कम से कम और पांच दिन सताएगी।
नई दिल्ली। सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं..., आधुनिक भारत के निर्माता... इस तरह के तमाम स्लोगन लिखे हुए पोस्टर-बैनर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश दे रहे हैं।
दिल्ली । राजधानी में पेयजल संकट गहराने के कारण लोगों ने अपना आशियाना बदलना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने अपना मकान होने के बावजूद दूसरी जगह मकान किराए पर ले लिया,जबकि कुछ ने किराये का मकान बदल लिया है।
नई दिल्ली । दिल्लीवासियों को अपनी जान की परवाह नहीं है। राजधानी वासी ट्रैफिक नियमों का जमकर मजाक उड़ाते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दोष पूर्ण (डिफेक्टिव नंबर प्लेट) नंबर के साथ चलने की प्रवृत्ति है। इस तरह की नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 268 फीसदी की वृद्धि हुई है।
मेरठ । उत्तर प्रदेश के देवबंद स्थित दारुल उलूम ने तीन तलाक पर बिना आईडी के किसी भी सवाल पर फतवा देने पर पाबंदी लगा दी है। तीन तलाक को 30 जुलाई 2019 को अवैध और असांविधानिक घोषित कर इसे दंडनीय अधिनियम बना दिया गया था।
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक ही परिवार के पांच सदस्य घाघरा नदी में डूब गए। इनमें 12 साल के बालक समेत चार की मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंडीगढ़ । ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने का कारण खुद पर भूत (ओपरी) का साया बताने वाले हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल को बर्खास्त करने के आदेश पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है। 33 साल पहले बर्खास्त हुए इस कांस्टेबल से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगने पर उसने कोर्ट में मौलवी से इलाज कराने की दलील दी थी।
पंजाब के लुधियाना से कनाडा में पढ़ने गए भारतीय छात्र की वहां गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 2019 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था, वर्तमान में कनाडा का स्थायी निवासी का दर्जा मिल गया था। जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय युवराज सेल्स एक्जिक्यूटिव था।
बाह। एशिया की सबसे बड़ी घड़ियाल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में रविवार को घड़ियालों के नन्हें मेहमानों की किलकारी गूंजी। महुआशाला, नंदगवां, हथकांत घाट पर निकले करीब 900 नन्हे मेहमान नर घड़ियाल की पीठ पर सवार होकर चंबल नदी में पहुंचे।
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में बिहार के कुल आठ सांसदों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई गई। इनमें छह लोकसभा के सांसद हैं, जबकि दो राज्यसभा सांसद हैं।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।