दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में एक महिला ने पति से बच्चों को स्कूल भेजने की बात की तो आरोपी ने पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जनवरी में आरोपी ने पीटकर पहले महिला को घर से निकाल दिया था। पीड़िता मायके में रह रही थी। बच्चों को स्कूल भेजने की बात पर आरोपी बिफर गया।


