प्रयागराज। मुट्ठीगंज इलाके के बासमंडी में रविवार भोर में लकड़ी के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे मुहल्ले में अफरा तफरी मची रही। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


