आगरा। आगरा के सिंधी मार्केट में दोपहर बाद कपड़ों की दुकानों में लगी आग के कारण तीन घंटे तक काला धुआं इससे सटे एसएन मेडिकल कॉलेज पर छाया रहा। मेडिकल कॉलेज की दीवार सिंधी मार्केट से सटी है। फव्वारा साइड गेट के पास नई सर्जरी बिल्डिंग और सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग के 400 से ज्यादा मरीजों की धुएं के कारण सांसें फूल गईं।


