जम्मू । श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से पहुंच रहे शिवभक्तों में भारी उत्साह है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। तीसरे दिन 23437 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। जिससे केवल तीन दिनों में तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 51,000 के पार पहुंच गई।


