लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आम चुनाव के लिए 4 जुलाई को मतदान हुआ था। मतदान के बाद जारी किए गए एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल्स में लेबर पार्टी को 650 सीटों में से 410 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया गया है।


