नई दिल्ली । भारतीय टीम ने रविवार को हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया पहले मैच की हार को भुलाकर दूसरे मैच में वापसी करने में सफल रही थी जिससे पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।


