नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल रन सोमवार को दो रूटों पर शुरू हुआ। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बारे में जानकारी दी।पीटीआई के मुताबिक, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 2,080 बसें चलेंगी। इनमें से 1,040 बसों का संचालन डीटीसी (DTC) करेगी।


