नई दिल्ली । नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एनडीएमसी को तुगलक क्रिसेंट में स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान पार्क की योजना में पेड़ आड़े आ गए हैं। इन्हें हटाए बिना योजना को अमलीजामा पहनाना संभव नहीं है। इससे निपटने के लिए एनडीएमसी ने योजना के प्रारंभिक डिजाइन में परिवर्तन का निर्णय लिया है।


