नई दिल्ली। देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।


