होशियारपुर। होशियारपुर से चार बार लोकसभा सांसद रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता स्क्वाड्रन लीडर कमल चौधरी का मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे लोधी रोड श्मशान घाट दिल्ली में ही किया जाएगा।
होशियारपुर। होशियारपुर से चार बार लोकसभा सांसद रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता स्क्वाड्रन लीडर कमल चौधरी का मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे लोधी रोड श्मशान घाट दिल्ली में ही किया जाएगा।
इन्सानों के जैविक नमूने बायोमेडिकल कचरे में नहीं फेंके जाएंगे। केंद्र सरकार ने वाणिज्यिक प्रयोजन के लिए अज्ञात नमूनों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। इसके तहत देश की निजी कंपनियां इन नमूनों का इस्तेमाल अपने शोध में कर सकेंगी, लेकिन उनकी यह खोज सस्ते इलाज के लिए होना चाहिए।
रविवार को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मुंबई में अभिनेत्री के बांद्रा स्थित आवास पर एक निजी समारोह में शादी कर ली। उस शाम, उन्होंने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक शादी का रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।
मुंबई । बांबे हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा जब प्रधानमंत्री या कोई वीआईपी आता है तो सड़कों और फुटपाथ को एकदम चकाचक कर दिया जाता है। यदि एक दिन यह हो सकता है तो सभी लोगों के लिए ऐसा रोज क्यों नहीं हो सकता। आखिरकार, नागरिक टैक्स देते हैं और साफ-सुथरे और सुरक्षित फुटपाथ पर चलना उनका मौलिक अधिकार है।
नई दिल्ली। महंगाई घटने के बावजूद मौद्रिक नीतियों को लगातार सख्त बनाए रखने से देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार प्रभावित हो सकती है। आरबीआई को महंगाई से ध्यान हटाकर अब आर्थिक वृद्धि पर ध्यान देना होगा, जिसके लिए ब्याज (रेपो) दर में कटौती करने की जरूरत है।
नई दिल्ली । देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून के लागू हुए करीब सात साल हो गए हैं। इसे एक जुलाई, 2017 को लागू किया गया था, जिसमें 17 स्थानीय करों और शुल्कों को शामिल किया गया था।
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष पद के सवाल पर देश में बीते 72 साल से चली आ रही परंपरा टूटने के कगार पर है। विपक्षी गठबंधन-इंडिया उपाध्यक्ष पद नहीं मिलने पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है, जबकि भाजपा की अगुवाई वाला राजग इस मुद्दे पर विपक्ष से समझौते के मूड में नहीं है।
चीन ने हाल ही में कंबोडिया के साथ हुई मिलिट्री एक्सरसाइज में मशीन-गन के साथ 'रोबो डॉग' का प्रदर्शन किया था। इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस ने इसे लेकर चिंता जाहिर की थी और इस बात का आकलन करने की अनुमति दे दी कि ये कुत्ते जैसे दिखने वाले रोबोट युद्ध के मैदान पर क्या प्रभाव डालेंगे।
नई दिल्ली । दिल्ली में जल संकट को लेकर भूख हड़ताल कर रहीं जल मंत्री आतिशी की 24-25 जून की दरम्यानी रात तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह और अन्य पार्टी नेता-कार्यकर्ता आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे।
ग्रॉस आईलेट। भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा।
नई दिल्ली। जापान ने बंगलूरू स्थित एक भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनी पर प्रतिबंध लगा गया है। जापान ने यह कार्रवाई रूस को दंडात्मक आर्थिक उपायों से बचने में मदद करने के आरोप में की है। इसके अलावा जापान ने चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात देशों की कंपनी पर भी प्रतिबंध लगाया है।
अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।