नई दिल्ली। तीन मैट वाला रेसलिंग हॉल, मेडिकल रूम, फिजियोथेरेपी सेंटर, जिम, स्टीम बाथ के साथ-साथ अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस छत्रसाल स्टेडियम हो या हनुमान अखाड़ा, चंदगीराम अखाड़ा जैसे अन्य अखाड़े, इनकी वजह से दिल्ली में कुश्ती की गुणवत्ता पहले के मुकाबले अब कई गुना बढ़ गई है।


