दिल्ली । चांदनी चौक अग्निकांड में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग कटरा की दुकानों तक फैल गई। अभी आग पूरी तरह से बुझी नहीं है। लगभग 110-120 दुकानें पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। अग्निशमन अभियान जारी है। इस दौरान एक फायरमैन सतही रूप से झुलस गया था।


