नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में अब डीटीसी की ब्रेकडाउन होने वाली बसों की वजह से जाम नहीं लगेगा। डीटीसी के बस चालक खुद ही ब्रेकडाउन बसों को बीच सड़क से तुरंत ही हटा सकेंगे। इसके लिए डीटीसी चालकों के लिए मैकेनिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा डीटीसी अधिकारी खुद ही हर पल ब्रेकडाउन बस और मिस्त्री के आने-जाने के समय पर भी नजर रखेंगे।


