मुंबई । घाटकोपर होर्डिंग मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा सूचीबद्ध किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने होर्डिंग लगाने के लिए स्थिरता प्रमाण-पत्र दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की भूमिका सामने आने के बाद अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है।


