कानपुर। कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर का पीछा करते हुए उसके हॉस्टल में पहुंचकर छेड़छाड़ के मामले में उर्सला का डॉक्टर केएन कटियार विभागीय जांच में दोषी पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर मेडिकल कॉलेज की जेआर को परेशान तो कई दिनों से कर रहा था, लेकिन 13 अगस्त को पीछा करते-करते हॉस्टल पहुंच गया था।


