नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में हत्या की वारदात सामने आई है। बीते दिन थाना महरौली में एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि छतरपुर डी ब्लॉक अंधेरिया मोड़ से कॉलर ने सूचना दी कि एक कमरा बंद है। उसमें से खून निकल रहा है।
नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में हत्या की वारदात सामने आई है। बीते दिन थाना महरौली में एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि छतरपुर डी ब्लॉक अंधेरिया मोड़ से कॉलर ने सूचना दी कि एक कमरा बंद है। उसमें से खून निकल रहा है।
अक्तूबर का महीना बहुत सारी छुट्टियां लेकर आता है। छात्र और अभिभावक आगामी स्कूल की छुट्टियों के लिए उत्साहित हैं। यह महीना छुट्टियों और त्यौहारों से भरा हुआ है, जिससे छात्रों को अपनी पढ़ाई से बहुत जरूरी ब्रेक मिल रहा है। छात्र अपने घरों में बैठकर या सड़कों पर घूमकर त्योहारों का आनंद लेंगे।
सुल् । सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के पास 20 सितंबर को एक युवती की उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि प्रेमी समेत तीन आरोपी फरार चल रहे थे। अखंडनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाने वाला है। दरअसल, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं, पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बरेली । बरेली के बिथरी चैनपुर ब्लॉक परिसर में लगाए गए भाजपा के सदस्यता शिविर में ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल के सामने उनके भांजे सौरभ पटेल और अहलादपुर के प्रधान के भतीजे में जमकर मारपीट हो गई। दो बार हुए विवाद में सौरभ पटेल की आंख में गहरी चोट आई है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
नई दिल्ली । दिल्ली के बिंदापुर थाने ने फोन करने वाले की पहचान रमन जोत सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में की है, जो ए-12 जनकपुरी, दिल्ली और ए-811 जेजे कॉलोनी, पंखा रोड, दिल्ली में रहने वाले परमजीत सिंह के बेटे हैं। उनकी उम्र 30 साल है और वे दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी और भाजपा राज्य कमेटी के सदस्य हैं।
शिमला। हिमाचल में 1 अक्तूबर से पानी के बिल आएंगे और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 300 यूनिट के बाद एक रुपये प्रति यूनिट बिजली की सब्सिडी बंद हो जाएगी। राज्य में औद्योगिक घरानों को भी एक रुपये प्रति यूनिट विद्युत उपदान नहीं मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी बंद की गई है।
बीजिंग। चीन में आजकल सामूहिक हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब यहां के सबसे बड़े शहर शंघाई के एक सुपरमार्केट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल भी हुए हैं।
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि कई राज्यों में अपराध के आरोपियों या किसी अन्य की संपत्तियों को गिराया जा रहा है। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने 17 सितंबर को कहा था कि 1 अक्टूबर तक बिना सुप्रीम कोर्ट की पूर्व अनुमति के किसी की भी संपत्तियों को नहीं गिराया जाएगा।
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ के चिनहट में मोबाइल देने पहुंचे डिलीवरी ब्वॉय की तीन युवकों ने साजिश रचकर मार डाला। उसे गला दबाकर मारने के बाद दो मोबाइल (कुल कीमत एक लाख रुपये) और करीब 35 हजार रुपये लूट लिए।
लखनऊ। यूपी में उम्र के लिहाज से शतक पार करने वालों में 62 फीसदी महिलाएं हैं। सबसे ज्यादा उम्रदराज मतदाता बलिया में हैं। उसके बाद आजमगढ़, कुशीनगर और लखीमपुर खीरी का नंबर है। टॉप-10 में जौनपुर, प्रयागराज, गोंडा, गाजीपुर, संत कबीरनगर और मिर्जापुर भी शामिल हैं।
नोएडा । दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से कार में बैठे चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के लिए बात दें कि सेक्टर 11-12 के बीच वाली सड़क पर देर रात 2 बजे के बाद हादसा हुआ है। मामला थाना सेक्टर -24 का बताया जा रहा है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।