पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दबाव की वजह से इन राज्यों में सोमवार को भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।


