मुंबई । कमलनयन बजाज हॉल एंड आर्ट गैलरी की निदेशक सुनैना केजरीवाल का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले तीन साल से कैंसर से जूझ रही थी। 53 वर्षीय सुनैना उद्योगपति राहुल बजाज की बेटी थी। सुनैना के दो भाई राजीव और संजीव बजाज हैं। वे पुणे में रहते हैं। सुनैना अपने पीछे अपने पति और दो बेटों को छोड़कर गई।


