नई दिल्ली । दिल्ली को जाम से राहत दिलाने वाली प्रमुख परियोजनाएं इस साल पूरी होती नहीं दिख रही। इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन बचा हुआ काम कब तब पूर होगा इसको लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल, परियोजनाओं के अंतिम बचे हुए निर्माण कार्य में पेड़ों की अड़चन है। इन पेड़ों को या तो काटने की जरूरत या फिर स्थानांतरण की जरूरत है।


