पुरी । चक्रवाती तूफान दाना को लेकर ओडिशा और बंगाल सरकार हाई अलर्ट पर हैं। केंद्र सरकार भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। चक्रवाती तूफान दाना के 25 अक्तूबर को ओडिशा के पुरी और बंगाल के सागर जिलों तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान तूफान के असर से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश का अनुमान है।


