नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही राजधानी स्मॉग की चादर में लिपट गई है। इससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 364 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है और मंगलवार की तुलना में 37 सूचकांक अधिक है।


