नई दिल्ली । दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार शाम से लापता सात साल के बच्चे की नाले में गिरने से मौत हो गई। उसके परिजनों ने लापता होने के बाद थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी। लेकिन मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की जांच में बच्चे के फुटपाथ के चलने के दौरान नाले में गिरने की जानकारी मिली।


