लखनऊ । प्रदेश सरकार ने देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।


