नई दिल्ली । उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका की ओर से सरकार के काम में हस्तक्षेप पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि न्यायपालिका या विधायिका यदि कार्यकारी शक्ति का प्रयोग करे तो यह लोकतंत्र और संविधान की प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है।
नई दिल्ली । उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका की ओर से सरकार के काम में हस्तक्षेप पर एक बार फिर सवाल उठाते हुए कहा कि न्यायपालिका या विधायिका यदि कार्यकारी शक्ति का प्रयोग करे तो यह लोकतंत्र और संविधान की प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं है।
नई दिल्ली । ईस्ट दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में श्री हनुमंत रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित रामलीला में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एलईडी पैनल ठीक कर रहे 20 वर्षीय वीरू की करंट लगने से मौत हो गई।हादसे के बाद भी मंचन नहीं रोका गया, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज । मानसून की विदाई के बाद कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से शनिवार रात और रविवार को दिन में अलग-अलग इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश हुई। रविवार को कानपुर में हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा रही और आठ मिमी बारिश हुई। कन्नौज के तिर्वा में 60 किमी की रफ्तार से आए तूफान से भारी नुकसान हुआ।
पूर्णिया । पूर्णिया पुलिस ने रविवार की देर रात को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में तीन लाख का इनामी अपराधी बाबर मारा गया है। रविवार देर रात्रि अमौर थाना से करीब दो किलोमीटर दूर एसटीएफ और पूर्णिया पुलिस की टीम के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें अपराधी बाबर को मार गिराया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है।
अंबाला । अंबाला सिटी के परशुराम नगर की मंगला कॉलोनी में 29 वर्षीय विवाहिता मोनिका का शव रविवार देर रात किराये के कमरे में निर्वस्त्र हालत में मिला। मृतका के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। गले पर भी निशान थे। मृतका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है।
मशहूर गायक अदनान सामी की मां बेगम नौरीन सामी खान का निधन हो गया है। वह 77 साल की थीं। इस बारे में खुद अदनान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी है। उनके निधन के पीछे की वजह का अभी सामने नहीं आ सकी है।
चेन्नई। चेन्नई के मरीना एयर फील्ड में हुए एयर शो के दौरान हुए हादसे के बाद तमिलनाडु सरकार और स्थानीय प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल, एयर शो के दौरान दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अयोध्या । श्रीराम प्रेक्षागृह में फिल्मी कलाकार श्रीराम की गाथा को अपनी अदाकारी से जीवंत करने में जुटे हैं। फिल्मी रामलीला देश-विदेश के रामभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है, इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है।
नई दिल्ली । मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले मालदीव के राष्ट्रपति, प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद और मालदीव के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार शाम को भारत पहुंचे थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अतिथि गणमान्यों का स्वागत किया।
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक उच्च अधिकारी सहित छह सैनिक मारे गए हैं। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पीनवाम क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई, जिसमें ‘छह ख्वारिज’ भी मारे गए हैं।
नई दिल्ली । इस्राइल-इरान युद्ध को देखते हुए एंबेसी ने दिल्ली पुलिस को एंबेसी में काम करने वाले भारतीय कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन कराने को कहा है। इस्राइल एंबेसी में करीब 15-20 भारतीय कर्मचारी व अधिकारी काम करते हैं। इनमें से काफी लोगों का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हुआ है।
देहरादून । उत्तराखंड में साइबर हमलों से निपटने के लिए साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।