नई दिल्ली । अलीपुर के जिंदपुर इलाके में सोमवार सुबह खुले नाले में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त राहुल कुमार साहू के रूप में हुई है। घटना के समय उसके परिजन कबाड़ी वाले की दुकान पर मौजूद थे जबकि बच्चा गली में खेलते हुए नाले में गिर गया। जब तक इस बात का पता चला बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।


